फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फायरिंग कर बदमाशों ने लूटी लाखों की चांदी

फायरिंग कर बदमाशों ने लूटी लाखों की चांदी

Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 12 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सादाबाद/हाथरस। बदमाशों ने सादाबाद क्षेत्र में फिर चांदी व्यवसायियों को अपना निशाना बनाया। हाथरस और मथुरा जिले की सीमा पर बदमाशों ने फायरिंग कर चांदी व्यवसायी पिता-पुत्र से 15 किलो चांदी के घुंघरू लूट लिए। शनिवार की देर शाम हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बिसावर चौकी पर देर रात काफी भीड़ जमा थी।
सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी अंता निवासी सीताराम चांदी के घुंघरू बनाने का काम करते हैं। शनिवार की शाम साढे़ सात बजे के लगभग वह अपने बेटे लवी के साथ बाइक पर मथुरा जा रहे थे। दोनों के पास 15 किलो के लगभग चांदी के घुंघरू थे। इसी बीच रास्ते में इन दोनों के पीछे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश लग गए। बदमाशों ने इन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली के छर्रे लवी के लगे। इस पर यह दोनों बाइक से गिर गए। बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और मारपीट कर इनसे चांदी के घुंघरू लूट लिए। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए। घटना मथुरा और हाथरस जिले के बॉर्डर पर हुई। फायरिंग की आवाज सुन कर आस पास के काफी लोग वहां आ गए। यह लोग बिसावर पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां उन्हें केवल एक सिपाही मिला।
विज्ञापन




इसकी जानकारी थाना सादाबाद पुलिस को भी दे दी गई। देर रात बिसावर पुलिस चौकी पर काफी भीड़ जमा थी। इधर घायल लवी को उपचार के लिए ले जाने की भी तैयारी की जा रही थी। पूरे इलाके में घटना के बाद दहशत व्याप्त थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed