{"_id":"6-18328","slug":"Aligarh-18328-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा
Aligarh
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए विवादित बयानों से शुक्रवार को हवाईपट्टी पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बचते रहे। रेप के मामले में दिए गए बयान के बाद देशभर में हो रहीं टिप्पणियों पर वह कुछ नहीं बोले। कई और विवादित मामलों में उनका इतना ही कहना था कि देखेंगे, बताएंगे और समय आने पर सटीक जवाब मिलेगा। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को धनीपुर हवाईपट्टी पर सुबह वायुयान से आए और हेलीकॉप्टर में बैठकर बदायूं में चुनावी सभा के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब सवा दो बजे वह बदायूं से लौटे। उस समय पत्रकारों के रेप पर मुलायम सिंह के बयान पर हो रहीं प्रतिक्रियाओं के जवाब में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव में सपा की मजबूत स्थिति रहेगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी भी सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा। तीसरे मोर्चा और उसमें सपा की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने प्रदेश में मोदी की लहर से इंकार किया और कहा कि इन चुनावों में विधानसभा चुनाव की तरह के परिणाम सपा के पक्ष में होंगे।
विज्ञापन