{"_id":"6-16837","slug":"Aligarh-16837-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 फरवरी को नुमाइश में रहेगी केके नाइट की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 फरवरी को नुमाइश में रहेगी केके नाइट की धूम
Aligarh
Updated Fri, 17 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। 22 जनवरी से आयोजित होने वाली नुमाइश में फिल्मों में अपने सुरों का जादू बिखेर कर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पार्श्व गायक केके की नाइट आठ फरवरी को होगी। 14 फरवरी को हॉलीवुड नाइट होगी। दूसरी ओर अभी तक जिले के प्रशासनिक अधिकारी नुमाइश के उद्घाटन करने वाले माननीय का नाम फाइनल नहीं कर पाए हैं।
प्रदर्शनी इंतजामिया ने नुमाइश के अधिकांश कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। 23 जनवरी को डोरेमी बैंड की प्रस्तुत कोहिनूर मंच पर होगी। 26 फरवरी को देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 जनवरी को कवि सम्मेलन, 31 जनवरी को सिने कलाकार गोविंदा नाइट, 4 फरवरी को अशोक हांडा नाइट, सात को मुशायरा, 9 फरवरी को सिने कलाकार सलमान खान की संस्था के बैनर तले उड़ान कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम में दृष्टिहीन कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 10 फरवरी को शब्बीर कुमार नाइट, 11 फरवरी को भूमि त्रिवेदी, सुनील पॉल नाइट तथा 13 फरवरी को शिल्पा राय नाइट होगी। उधर, नुमाइश के तहबाजारी क्षेत्र में मिट्टी डालकर जो ऊंची ऊंची सड़कें बना दीं थीं, उनकी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद नुमाइश अधिकारियों ने उस मिट्टी को फैलवाकर सड़कों की ऊंचाई कम कर दी। इससे दुकानदारों ने राहत की सांस ली है।