{"_id":"6-15922","slug":"Aligarh-15922-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप के नाम पर वसूली में प्रिंसिपल-बाबू को जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप के नाम पर वसूली में प्रिंसिपल-बाबू को जेल
Aligarh
Updated Wed, 20 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास (ब्यूरो)। विजया डिग्री कॉलेज हरिरामपुर के प्रिंसिपल और बाबू को एसडीएम ने पुलिस की रिपोर्ट पर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है।
कोतवाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विजया डिग्री कॉलेज के छात्रों द्वारा निरंतर अनियमितताओं की शिकायतें की जाती रही हैैं। गत सत्र के बीएड के छात्रों की ओर से अवैध फीस वसूलने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योजना के तहत जब छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरित किए जा रहे थे तो उनसे पांच-पांच हजार रुपये की मांग की गई थी। छात्रों की शिकायत पर कॉलेज पहुंचकर उनके परिचय पत्र दिलवाए गए तब जाकर मामला शांत हो सका। मौजूदा सत्र के बीएड के छात्र-छात्राओं की शिकायत है कि उनसे अवैध फीस मांगी जा रही है। कॉलेज में शिक्षण कार्य बंद कर दिया गया। इस मामले की जांच क्षेत्रीय शिक्षाधिकारी, उच्च शिक्षा द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल राजकुमा और फीस लिपिक सोमेंद्र हिरासत में लेकर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम ने चौदह दिन के रिमांड पर दोनों को जेल भेज दिया है।