फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   करबन नदी के जर्जर पुल से गिरा ट्रैक्टर, प्रदर्शन

करबन नदी के जर्जर पुल से गिरा ट्रैक्टर, प्रदर्शन

Wed, 20 Nov 2013 05:40 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Wed, 20 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
चंडौस। जर्जर करबन नदी पुल से मंगलवार को एक ट्रैक्टर नीचे गिर गया। इससे ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। गौर हो कि अमर उजाला लगातार खबरों के माध्यम से इस समस्या को लेकर प्रशासन को आगाह कर रहा है, लेकिन प्रशासन ने इस समस्या का अब तक कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भरतपुर निवासी विरेंद्र सिंह खल से भरे ट्रैक्टर को लेकर चंडौस आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर करबन नदी के पुल पर पहुंचा एक पहिया पुल के गड्ढे में जा घुसा। जिससे ट्रैक्टर पुल से करबन नदी में जा गिरा। जिसमें चालक विरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बे के लोगों की मदद से एंबुलेंस से अलीगढ़ मेडिकल भिजवाया गया। इस दौरान पुल पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को कस्बे के लोगों ने जर्जर पुल क ो लेकर शासन- प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि करबन नदी के पुल पर इससे पूर्व भी एक वाहन क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करबन नदी का पुल पिछले एक वर्ष से जर्जर हो रखा है, लेकिन इस की सुध लेने वाला कोई नहीं। न ही पुल पर भारी वाहनों को रोका जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो एक दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे के बाद बरौली विधायक दलवीर सिंह और खैर विधायक भगवती प्रसाद पहुंचे और पुल को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed