फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सिर्फ नवरात्र में कन्या के पूजन से खुश नहीं होंगी मां दुर्गा

सिर्फ नवरात्र में कन्या के पूजन से खुश नहीं होंगी मां दुर्गा

Sat, 12 Oct 2013 05:37 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 12 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। जिला प्रशासन के तत्वावधान में विश्व बालिका दिवस पर लक्ष्मी बाई मार्ग स्थित सौभाग्य मंडल पर वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ शमीम अहमद खां ने कहा कि सिर्फ नवरात्र में कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न नहीं होगी। बालिकाओं के लिए स्वस्थ वातावरण, शिक्षा एवं आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराएं तो मां दुर्गा अवश्य प्रसन्न होंगी। प्रबुद्ध महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की वकालत की। इस अवसर पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं नेहरू युवा केंद्र की बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजुला भार्गव, डॉ. नमिता सिंह, डॉ. सुनीता गुप्ता, शशिबाला शर्मा, सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह, डीआईओएस प्रमोद कुमार, बीएसए एसपी सिंह यादव, एडीआईओएस गिरजेश चौधरी आदि मौजूद थे। संचालन नीलम शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed