फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने अमेरिका जाएगा हारिस

वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने अमेरिका जाएगा हारिस

Tue, 27 Aug 2013 05:34 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 27 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। रोलर हॉकी के आकाश में अलीगढ़ का मो. हारिस सितारे की तरह चमका है। अक्तूबर में अमेरिका के कोलंबिया में आयोजित होने जा रहे अंडर 20 जूनियर रोलर हॉकी वर्ल्ड चैंपियनशिप में एएमयू छात्र मो. हारिस का चयन हो गया है। वह अपने गुरू एवं एएमयू स्केटिंग कोच अली अकबर के साथ 2 अक्तूबर को अमेरिका रवाना होगा।
विज्ञापन

एएमयू बीए का छात्र मो. हारिस पुत्र सलीमुद्दीन जकारिया मार्केट के पास रहता है। उसके पिता स्क्रैप के व्यवसायी हैं। हारिस को स्केटिंग का शौक बचपन से है और एएमयू स्केटिंग कोच अली अकबर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वह छह बार नेशनल खेल चुका है। बीते महीने में नोएडा में आयोजित ट्रायल में देश के विभिन्न प्रांतों के 10 खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ, जिसमें हारिस उत्तर प्रदेश का इकलौता खिलाड़ी है। हारिस का कहना है कि वह रोलर हॉकी में दुनिया का चोटी का खिलाड़ी बनकर देश का नाम रौशन करना चाहता है। हारिस के साथ आफिशियल्स के रूप में एएमयू स्केटिंग कोच अली अकबर भी अमेरिका जाएंगे। अली अकबर ने बताया कि कोलंबिया में चैंपियनशिप 2 से 12 अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। हारिस अलीगढ़ का पहला खिलाड़ी है, जो वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलेगा। इससे पूर्व एएमयू का आशिफ हसन मकाऊ में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed