फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शतरंज की बिसात पर नोटों की बरसात

शतरंज की बिसात पर नोटों की बरसात

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद से सट्टेबाजी सुर्खियों में है। देश भर में जगह-जगह सट्टेबाजी के नित नए खुलासे हो रहे हैं और कई लोग पकड़े भी जा रहे हैं। अपने शहर में सट्टेबाजी के शौकीनों की कमी नहीं है। यहां तो हर सीजन सट्टेबाजी का खेल चलता है। शहर के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां सुबह से यह खेल शुरू हो जाता है। क्रिकेट हो या घरेलू खेल यहां तो लोगों को दांव लगाने का बहाना चाहिए। भुजपुरा, जीवनगढ़, जमालपुर, महेंद्रनगर, बेगम बाग, ऊपरकोट ऐसे क्षेत्र हैं जहां बात-बात पर सट्टा लगता है। हाल यह है कि यहां लोग मौसम पर भी सट्टा लगाते हैं। बादलों के आते ही लोग सट्टा लगा बैठते हैं कि बारिश होगी या नहीं। इन क्षेत्रों में दिन भर लोग लूडो, शतरंज खेलते हुए पाए जाते हैं और हर चाल पर पैसा लग रहा होता है। यहां एक तरफ जहां लूडो के पासे पर पैसा लगता है वहीं शतरंज में के एक-एक मोहरे पर पैसा लगता है। किस खिलाड़ी का वजीर पहले मरेगा, किसका घोड़ा पहले पिटेगा इस तरह हर मोहरे पर दांव लगाया जाता है। दांव पर रकम भी छोटी-मोटी नहीं एक-एक चाल पर हजार-हजार रुपये तक लग जाते हैं। लूडो और शतरंज के खेल इसलिए भी सुरक्षित होते हैं कि इस सार्वजनिक रूप से खेलने पर भी किसी को कोई शक नहीं होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed