फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   छात्र गुटों में विवाद के बाद पब्लिक से हुई भिड़ंत

छात्र गुटों में विवाद के बाद पब्लिक से हुई भिड़ंत

Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। ट्रेनाें में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी चल रही है। तत्काल रिजर्वेशन को लेकर सोमवार सुबह रेलवे के आरक्षण केंद्र में पहले तो छात्राें के दो गुटाें में विवाद हो गया। जिसके बाद लाइन में लगने को लेकर छात्रों का गुट पब्लिक से भिड़ गया और हाथापाई तक कर दी।
विज्ञापन

ट्रेनों में तत्काल रिजर्वेशन के लिए सोमवार को रेलवे के आरक्षण केंद्र में लाइन लग रही थी। तभी यूनिवर्सिटी के छात्रों का ग्रुप हाथ में एक रजिस्टर लेकर तत्काल रिजर्वेशन को लेकर लाइन में आगे खड़ा हो गया। इसी लाइन में यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र पहले से लगे हुए थे। दोनों गुटाें में लाइन में आगे लगने को लेकर विवाद हो गया। दोनाें गुटों में जमकर नोकझोंक तक हो गई और वे लाइन में से बाहर आ गए। तभी पब्लिक के लाइन में आगे बढ़ने लगी, एक गुट ने विरोध करते हुए कहा कि पहले वे अपना टिकट कराएंगे, जिसके बाद पब्लिक का काम होगा। इसी बात को लेकर पब्लिक और छात्रों के गुट में जमकर विवाद हुआ, जिससे वहां हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed