{"_id":"6-12775","slug":"Aligarh-12775-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में छापा 378 बोरा राशन पकड़ा, गाड़ी जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में छापा 378 बोरा राशन पकड़ा, गाड़ी जब्त
Aligarh
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा (ब्यूरो)। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने गोंडा में छापा मारकर राशन का 378 बोरा गेहूं, चावल पकड़ लिया। अधिकारियों को देखकर कालाबाजारी करने वाले लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। नायब तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने बताया कि डीएम को एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी गोंडा में एक व्यक्ति ने राशन का गेहूं और चावल की कालाबाजारी कर ली है। उसका स्टॉक कुछ दुकानों में भरा हुआ है। दुकानदार कालाबाजारी का राशन सस्ते में खरीद कर अधिक दामों पर बेच देता है। इससे पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है। डीएम के निर्देश पर जांच के लिये नायब तहसीलदार, आपूर्ति निरीक्षक विपुल प्रताप सिंह को मौके पर पहुंच गए। सूचना सही पाई गई। उन्हाेंने मेटाडोर से 50 बोरा गेहूं बरामद कर लिया। अधिकारियों को देखकर कालाबाजारी करने वाला व्यक्ति और गाड़ी चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अधिकारियों ने चार दुकानों के ताले तुड़वाए तो उनमें 254 बोरा सरकारी गेहूं, 72 बोरा चावल और दो बोरे चीनी के मिले। आपूर्ति निरीक्षक ने बरामद राशन को अन्य राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया और मेटाडोर को पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन