फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी अखिलेश

मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी अखिलेश

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। गाजियाबाद के कवि नगर में सर्राफ से सवा करोड़ की लूट के बाद से फरार चल रहे कुख्यात पचास हजारी भोलू और साढ़े बारह हजारी अखिलेश क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ में जख्मी हो गए। रविवार देर शाम टप्पल के गांव रसूलपुर में हुई मुठभेड़ में अखिलेश को तो टीम ने दबोच लिया। मगर भोलू अभी लापता है, जिसकी तलाश में टीम देर रात तक खेतों में कांबिंग कर रही थी। अखिलेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के सर्विलांस इंचार्ज अजय कौशल बाल-बाल बच गए, गोली उनके चेहरे को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन

काफी समय से इन बदमाशों के पीछे अलीगढ़ और गाजियाबाद पुलिस के साथ-साथ एसटीएफ भी लगी थी। रविवार दुपहर खबर लगी कि दोनों बदमाश अखिलेश के गांव रसूलपुर में उसके खाली पड़े चाचा के मकान में हैं। इस पर अजय कौशल और एसओ टप्पल राजेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी करते हुए छत के रास्ते से बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने बिना कुछ सोचे-समझे फायरिंग शुरू कर दी और घर से बाहर भागने लगे। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस फायरिंग में अखिलेश के पैर में एक गोली लगी, जबकि भोलू को दो। अखिलेश को तो टीम ने दबोच लिया, लेकिन भोलू पुत्र राजेंद्र निवासी काजीपुर मसूरी गाजियाबाद लापता है। उसके खेतों में छिपे होने की आशंका पर कई थानों के फोर्स के संग टीम देर रात तक कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन

इनामी बदमाशों की खबर पर शाम छह बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। एक को तो पकड़ लिया गया है, मगर दूसरे का पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है। -अमित पाठक एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed