{"_id":"6-10176","slug":"Aligarh-10176-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर से नकदी छीनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर से नकदी छीनी
Aligarh
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतरौली/गंगीरी (ब्यूरो)। थाना पालीमुकीमपुर के गांव रामपुर गोसांई निवासी दलवीर गिरि राशन डीलर हैं। कुंवरपुर गांव के राशन की दुकान उनके ही अटैचमेंट में चल रही है। सोमवार को वह कुंवरपुर में केरोसिन का वितरण करने के बाद गांव बीसनपुर दावत खाने चले गए। देर शाम वहां से वापस आते समय गांव से निकलते ही बंबा पर हथियारों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी बाइक गिरा ली। बदमाशों ने उनसे 10 हजार 600 रुपए व मोबाइल लूट लिया। सीओ ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। उधर उत्तमगढी निवासी नेत्रपाल सिंह मोटर मकैनिक हैं। सोमवार रात को दीवार काटकर बदमाश उनके घेर में घुस आए। बदमाशों ने नेत्रपाल को दबोच लिया। आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भाग गए। इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल व चप्पल छोड गया। वहीं कौड़ियागंज के पास गंगीरी निवासी प्रदीप और आबिद को आठ बदमाशों ने लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन