{"_id":"6-10034","slug":"Aligarh-10034-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बरसा धन
Aligarh
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। धनतेरस पर सर्राफा बाजार सुबह से ही फूलों और गुब्बारों से सजने लगा था, 10 बजते ही सेठों ने गद्दियां संभाल ली और रात दस बजे तक ग्राहकों की लाइन लगी रही। चांदी के सिक्के, सोने के सिक्के, गहने और हीरों के बेशकीमती आभूषण खरीदे गये। किस्तों में सोना खरीदने वालों ने भी अपने मनपसंद गहनों की डिलीवरी ली। जानकारों की मानें तो जनपद में पूरे दिन सर्राफा में 70 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। ई-गोल्ड, ईटीएफ, बैंकों के सिक्के, डाकघर के सिक्के और किस्तों में लगभग 5 करोड़ के सोने और हीरों के आभूषण खरीदे गये। वहीं, रात को सर्राफा बाजार की रंगबिरंगी रोशनी से हुई सजावट देखने लायक थी।
ऑटो बाजार भी पूरी रेस में रहा। रेसिंग बाइक, हाेंडा और महिंद्रा के स्कूटर, स्कूटी और साधारण से लेकर लग्जरी कारों की भी जमकर खरीदारी हुई। तकरीबन 20 करोड़ की कीमत में 280-300 कारों की डिलीवरी हुई। 55 करोड़ रुपये से ज्यादा के 1000 दुपहिया वाहन बिके। एलईडी, एलसीडी, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेब ओेवन, एसी, डीवीडी प्लेयर, हाईफाई म्यूजिक सिस्टम, कैमरा, लैपटॉप, टैबलेट, इंडक्शन चूल्हा और मोबाइल के बाजार भी खचाखच भरे रहे। चुनिंदा शोरूमों में ग्राहकों की लाइन लगी रही। खरीदारों ने इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर भी दस करोड़ की धनवर्षा की। बर्तन बाजार में शाम को मारामारी की स्थिति हो गई। दुकानदार और सेल्समैन बमुश्किल ग्राहकों को संभाल सके। तांबा, पीतल, एल्युमिनियम, गिलट और स्टील के आधुनिक बर्तनों के साथ प्लास्टिक के डिनर सेट भी खूब बिके।
बर्तन बाजार ने पांच करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। रेडीमेड, शूटिंग-शर्टिंग, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों के कपड़े, गरम-कपड़े, कास्मेटिक आइटम, जनरल स्टोर, गिफ्ट आइटम, मिठाई-चॉकलेट-नमकीन, बच्चों के खिलौने, गणेश-लक्ष्मी की पीतल और मिट्टी की मूर्तियां, खील-बताशा, खिलौने, किराना, सजावट के सामानों के साथ आतिशबाजी दुकानदारों ने 25 करोड़ रुपये बटोरे।