फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   999 arrested in 2020, including illicit liquor of 39.5 million

2020 में तीन करोड़ 59 लाख की  अवैध शराब सहित 999 गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2020 01:31 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अभिषेक शर्मा, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 25 Dec 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
999 arrested in 2020, including illicit liquor of 39.5 million
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना काल में लॉकडाउन लागू होने के बाद जब शराब बंदी हुई तो अवैध व नकली शराब बेचने वाले भी खूब सक्रिय हुए। इसी का नतीजा रहा कि जिले में इस साल पुलिस ने अभियान चलाकर 3 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये कीमत की तस्करी की और नकली/मिलावटी शराब पकड़ी है। जिला पुलिस के इस अभियान की सालाना रिपोर्ट पर पुलिस महानिदेशालय ने भी पीठ ठोंकी है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जिला पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश में टॉप-5 या टॉप-10 सूची में शामिल हो सकती है। 
विज्ञापन



लॉकडाउन काल में शराब के शौकीनों ने जहां भी जैसे भी शराब का इंतजाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी का फायदा उठाने के लिए शराब तस्कर भी खूब सक्रिय रहे। इस दौरान पुलिस को जब भनक लगी तो कार्रवाई शुरू हुईं। इस दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई क्वार्सी पुलिस ने तालानगरी में नकली शराब फैक्टरी पकड़ने की की। इसके अलावा खैर, गभाना, लोधा में भी इस तरह की कार्रवाई हुईं। दादों में तो नकली शराब बनाने के तस्कर गैंग की पूरी कमर ही तोड़ दी गई। इन कार्रवाई का लेखा जोखा पुलिस महानिदेशालय को भेजा गया है, जिसमें यह आंकड़ा 3 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये पहुंचा है। इतनी नकली व तस्करी की शराब पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन


- कोरोना काल में जिले में तस्करी की व अवैध शराब की शिकायतों पर सख्त अभियान का नतीजा है कि हमने यह आंकड़ा छुआ है। उम्मीद है कि हमारा जिला प्रदेश में टॉप-10 सूची में शामिल हो सकता है। जिसके लिए जिला पुलिस की पूरी टीम बधाई की पात्र है। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


- छापे में ये हुई कार्रवाई--
- 785 ठिकानों पर तस्करी की शराब बेचने पर छापे
- 930 लोग इन छापों के दौरान किए गए थे गिरफ्तार
- 17 हजार 750 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई
- 59 हजार 450 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई है
- 20 ठिकानों पर मिलावटी/नकली शराब बनाने पर छापे
- 65 लोग इन छापों के दौरान किए गए थे गिरफ्तार भी
- 02 हजार 600 लीटर कच्ची/नकली शराब बरामद की 
- 40 भारी वाहन, चौपहिया, दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए
---
-- छापे के बाद ये शिंकजा--
- शराब तस्करी में रजनीश निवासी हजियापुर टप्पल की हिस्ट्रीशीट खुली
-शराब तस्कर गैंग हेमंत निवासी ब्योही इगलास और राजू पानीपत पंजीकृत 
-शराब तस्करी के 27 आरोपियों के खिलाफ जनपद में गैंगेस्टर एक्ट की दर्ज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed