फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   92 ANMs got appointment letters

Aligarh News: 92 एएनएम को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खिले स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चेहरे

Fri, 09 Jun 2023 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

अलीगढ़ के कलक्ट्रेट सभागार में एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सांसद सतीश गौतम ने जनपद में नियुक्त 92 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एएनएम को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाते ही एएनएम के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन
92 ANMs got appointment letters
एएनएम को नियुक्ति पत्र देते सांसद सतीश गौतम और डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 7182 एएनएम को लोक भवन सभागार में  नियुक्त पत्र वितरित किए।     

विज्ञापन


वहीं अलीगढ़ के कलक्ट्रेट सभागार में एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सांसद सतीश गौतम ने जनपद में नियुक्त 92 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एएनएम को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्ति पत्र पाते ही एएनएम के चेहरे खिल गए। नौकरी पाने और एक नई जिम्मेदारी की खुशी देखने को मिली। 
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र मिलने के बाद के भाव

  • एएनएम रोशनी गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें हमेशा से आकर्षित किया है यहां हम जीविकोपार्जन के साथ ही दुआएं भी प्राप्त करेंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ब्लॉक गोंडा निवासी एएनएम सीमा शर्मा ने पारदर्शी तरीके से नियुक्ति के लिए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। 
  • मडराक निवासी मनीषा कुशवाह ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने से बहुत खुशी हो रही है, जिम्मेदारी के साथ कार्य करूंगी। 
  • नगला मान सिंह निवासी लक्ष्मी ने कहा कि वह पूर्व से संविदा एएनएम के रूप में कार्य कर हैं, योग्यता के आधार पर सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया है, पूर्व की भांति ही वह अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेंगी। 


सांसद सतीश गौतम ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केन्द व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना काल में देश-प्रदेश में किए गए कार्यों को मॉडल के रूप में लिया गया। सरकार वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज पर कार्य कर रही है। जनसामान्य के मन में उत्तर प्रदेश के प्रति विश्वास पैदा हुआ है और उत्तर प्रदेश मॉडल प्रदेश के रूप में बनकर उभर रहा है। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज से आप शासकीय सेवक के रूप में कार्य करेंगी। स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर आपको दीन-दुखियों, पीड़ितों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हेगा। इस दौरान आपके चेहरे पर खुशी रहनी चाहिए, दवा से ज्यादा मरीज आपके कार्य व्यवहार से अच्छा होता है। 

एएनएम क्या है
एएनएम की फुल फॉर्म Auxiliary Nurse Midwifery है। यह कोर्स चिकित्सा से संबंधित होता है। जिसमें महिलाओं को सहायक नर्स और प्रसूति विद्या से संबंधित शिक्षा प्रदान की जाती है। एएनएम एक डिप्लोमा कोर्स होता है, जो केवल महिलाओं के लिए ही होता है। इस कोर्स में महिलाओं को ट्रेनिंग देकर एक अच्छी सहायक नर्स बनाया जाता है। स्वास्थय विभाग में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का चयन किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed