फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शिक्षक सेल्फी के साथ भेजेंगे दिनभर का ब्यौरा

शिक्षक सेल्फी के साथ भेजेंगे दिनभर का ब्यौरा

Sat, 20 Apr 2019 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक सेल्फी के साथ भेजेंगे दिनभर का ब्यौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में इस वर्ष नए सत्र से जिन स्कूलों की पढ़ाई का माध्यम अंग्रेजी किया गया है। उन विद्यालयों के शिक्षक परिषद की वेबसाइट पर सेल्फी के साथ दिनभर का ब्यौरा अपलोड करेंगे। यह जानकारी प्रतिदिन परिषद को भेजी जाएगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि पिछले सत्र बेसिक शिक्षा विभाग के 72 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के संचालित थे। इस बार बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने 70 प्राथमिक व 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चुना। जोकि अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किए जा रहे हैं। लेकिन चुनाव के चलते इन विद्यालयों की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से शुरू नहीं हो पाई। वहीं चुनाव के चलते शिक्षक प्रक्रिया भी रुक गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर बीएसए को आदेश दिए हैं कि इस वर्ष के अंग्रेजी माध्यम के लिए चयनित विद्यालयों के शिक्षकों से दिनभर का ब्यौरा व अपनी सेल्फी शासन की वेबसाइट पर अपलोड करवाएं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परिवर्तित विद्यालयों का अपडेट क्या है। यह अपडेट प्रतिदिन अपलोड कराना होगा। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि शासन का निर्देश स्कूलों की निगरानी के लिए है। शासन के निर्देशानुसार ही कार्य होगा। इस संबंध में बीईओ को निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति
अंग्रेजी माध्यम के लिए इस वर्ष के चयनित 85 स्कूलों के लिए लगभग 600 से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। चूंकि चुनाव के चलते आवेदन प्रक्रिया लंबित हो गई। जो सोमवार से फिर से प्रारंभ होगी। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों के आवेदन आ चुके हैं। जल्द ही चयनित प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed