{"_id":"5c783a57bdec224a620ff54d","slug":"91551383127-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने नौ यात्रियों को दबोचा, जीआरपी ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने नौ यात्रियों को दबोचा, जीआरपी ने की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान की कड़ी में गुरुवार को जंक्शन सहित पर कई ट्रेनों की महिला बोगियों में चेकिंग अभियान चलाया। आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान नौ पुरुष यात्रियों को महिला बोगियों से दबोच लिया। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ भी आरपीएफ इंस्पेक्टर सीएस तोमर ने महिला यात्रियों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी पुरुष को महिला बोगी में सवार होकर यात्रा करने का अधिकार नहीं है। अगर, कोई जबरन यात्रा करता है तो उसकी शिकायत सुरक्षा बल से करें। इधर, जीआरपी ने भी ट्रेनों और जंक्शन पर बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों को जीआरपी के व्हाट्सअप हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया।
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से पांच तक यात्रियों के सामान, बैग आदि की चेकिंग की। चेकिंग करने वाली टीम में जीआरपी एसएसआई अब्दुल मोइन खां, एसआई मनोज कुमार सहित अन्य फोर्स मौजूद रहा।