फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस ने गठित किए सचल दल, कहा नहीं होने देनी है नकल

संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस ने गठित किए सचल दल, कहा नहीं होने देनी है नकल

Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त शिक्षा निदेशक, डीआईओएस ने गठित किए सचल दल, कहा नहीं होने देनी है नकल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सात फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार से नकल नहीं होने देनी है। इसके लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक व डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सचल दलों का गठन कर दिया है। इसके साथ ही मंडलीय व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। इन कंट्रोल रूम पर कौन किस समय पर ड्यूटी देगा। यह भी सुनिश्चित कर लिया गया है।

बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होनी है। जेडी व डीआईओएस स्तर पर परीक्षा की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। जिसके अंतर्गत संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पूरे मंडल (अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज) के लिए चार सचल दलों का गठन कर दिया है। एक-एक सचल दल में पांच-पांच अधिकारियों को तैनात किया गया है। यह सचल दल परीक्षा के दौरान सुबह छह बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अलीगढ़ में उपस्थिति हुआ करेंगे। यहां से मिले निर्देशों के अनुसार चारों दल पूरे मंडल पर नकल रोकने के लिए औचक निरीक्षण किया करेंगे।
विज्ञापन


जेडी ने सभी सचल दल पदाधिकारियों से वार्ता कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। इसी के साथ डीआईओएस ने सात सचल दल व चार रिजर्व सचल दलों का गठन कर दिया है। सात सचल दलों पांच-पांच अधिकारी व सदस्यों की तैनाती की है। जबकि रिजर्व चार सचल दलों में 14 लोगों की तैनाती है। डीआईओएस के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे डीआईओएस कार्यालय में यह दल रिपोर्टिंग देंगे और यहां से मिले निर्देश के अनुसार क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करेंगे। इन सचल दल प्रभारियों के साथ डीआईओएस दो फरवरी को बैठक करेंगे। इसी के साथ सचल दल प्रभारी व सदस्यों का परीक्षा के दौरान अवकाश स्वीकृत न किए जाने के निर्देश भी डीआईओएस ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कंट्रोल रूमों में 14 प्रभारी व कर्मचारियों की तैनाती
जेडी शिक्षा ने मंडलीय स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए दो प्रभारी व छह कर्मचारी व सदस्य तैनात कर दिए हैं। जबकि डीआईओएस ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर दो प्रभारी व चार कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। जो बारी-बारी से बोर्ड परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम में ड्यूटी देंगे। मंडलीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 8006141802 व जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 9410030886 है।

पहली बार हर सेंटर पर निर्धारित होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट
अलीगढ़। बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए पहली बार विभाग ने एक नई रणनीति अपनाई है। इस बार हर परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसकी सूची भी तैयार हो गई है।
बता दें कि विगत वर्षों हुई बोर्ड परीक्षाओं में नकल संभावित विद्यालय पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाती थी। लेकिन इस बार शासन की मंशा के अनुसार नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले के 179 परीक्षाकेंद्रों पर 179 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। शुक्रवार देर शाम तक इन सभी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की सूची तैयार हो गई थी। इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में अधिशासी अभियंता, खंड विकास अधिकारी, इंजीनियर, सब इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारियों को तैनात किया गया है।

तीन सुपर जोन सहित 28 सेक्टर में बांटा जिला
पूरे जिले को तीन सुपर जोन में बांटा गया है। जिसमें एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन व एडीएम फाइनेंस तैनात रहेंगे। जबकि छह जोन के हिसाब से एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं 28 सेक्टरों में जिले को बांटते हुए 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी अलग से की गई है।


सोमवार को होगी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक
डीआईओएस ने सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती भी कर दी है। इसी के साथ डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सोमवार को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है। जहां पर डीआईओएस नकल विहीन परीक्षा के संबंध में सभी व्यवस्थापकों को निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed