फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीटी रोड जाम करने वाले परिषद कार्यकर्ताओं पर हो एफआईआर

जीटी रोड जाम करने वाले परिषद कार्यकर्ताओं पर हो एफआईआर

Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड जाम करने वाले परिषद कार्यकर्ताओं पर हो एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने जीटी रोड जाम करने एवं पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में सड़क पर उतरने एवं अलीगढ़ पुलिस के दोहरे चरित्र का उजागर करने की चेतावनी दी है।

युवा महानगर अध्यक्ष अरशद मिर्जा के आवास पर आयोजित बैठक में सैयद नाजिम अली ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ता 3 घंटे तक जीटी रोड जाम रखते हैं और पुलिस के साथ हाथापाई करते हैं। पुलिस को वहां से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ती है।
विज्ञापन


फिर भी उन लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं की जाती और उल्टा चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया जाता है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने अलीगढ़ एएसपी का पुतला दहन किया है और जीटी रोड जाम किया उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर यह कार्रवाई नहीं होती है ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी और अलीगढ़ पुलिस के दोहरे चरित्र को लोगों के सामने लाने की कोशिश करेगी।


उन्होंने कहा ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता जब संवैधानिक तरीके से दंगाई फिल्म राम जन्मभूमि पर प्रतिबंध लगवाने की मांग को लेकर शमशाद मार्केट से कलेक्ट्रेट तक ज्ञापन देने जा रहे होते हैं तो अलीगढ़ पुलिस दबंगई दिखाते हुए मुकदमे दर्ज करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed