{"_id":"5bc8ec83bdec226959415efe","slug":"91539894403-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा पूजा में नाटक से दिया गौ रक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा पूजा में नाटक से दिया गौ रक्षा का संदेश
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
दुर्गा बाड़ी सम्मिलनी में गुरुवार को देवी मां की आरती के दौरान धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शुरू हुए कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे।
सुबह नवमी पूजा के साथ महायज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें बंगाली समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बीबी राय ने किया। यहां कला दो वर्गों में कला प्रतियोगिता भी हुई।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एएमयू के बांग्ला डिपार्टमेंट के अमीना खातून ने नजरूल गीत, काजी नजरूल इस्लाम की कविताओं का संगीतमय पाठ किया। वर्षा ने क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया। वहीं दिल्ली से आईं रीमा शर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। इसके बाद हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखे गए मकान नाटक का मंचन हुआ। साथ ही गौ रक्षा पर आधारित मुझे मत काटो नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं कोलकाता से आए अजीत व प्रशांत ने ढाकी की प्रस्तुति दी। जिसके तहत उठी ताल पर सभी के कदम थिरकने को मजबूर हो गए। इस मौके पर सूमी चटर्जी, बिपाशा मुखर्जी, कविता राय, गीता दत्ता, दीपा बंगवाश, मंजु चटर्जी, सविता भट्टाचार्य, अजिंक्य दुश्वार, आकाश बसु, अनीक, आर्यन, वंश, अनुष्का, शैलेंद्र मुखर्जी, सौरभ, इंद्रनील, अनिरुद्ध, प्रतिनभ, गौरव आदि मौजूद रहे।
104 बटालियन द्रुत कार्य बल के परिसर में स्थित सर्व धर्म प्रार्थना स्थल में कमांडेंट हेलाल फिरोज के नेतृत्व में गुरुवार को पारंपरिक सौहार्द के साथ नवरात्र पर्व व दशहरा का त्योहार मनाया गया। हेलाल फिरोज ने कहा कि विजयदशमी का त्योहार सत्य की असत्य पर विजय को दर्शाता है। इस मौके पर भूपेंद्र कुमार, भवेश चौधरी, एसपी सिंह, हिमकांत दीक्षित, जितेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, जितेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री का हुआ पूजन
अलीगढ़। वैदिक ज्योतिष संस्थान द्वारा स्वर्ण जयंती नगर के एक अपार्टमेंट स्थित संस्थान कार्यालय पर गुरुवार को नवदुर्गा के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन आचार्य डा. ब्रजेश शास्त्री के सानिध्य में हुआ। इस मौके पर सुमित वर्मा, अशोक नवरत्न, रजनीश वार्ष्णेय, संजय नवरत्न, कपिल शर्मा, ऋषि शास्त्री, शिव प्रकाश अग्रवाल, तेजवीर सिंह, वैभव वेदपाठी आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने किया भंडारा
अलीगढ़। सासनी गेट चौराहे पर भाजपाइयों द्वारा आयोजित भंडारे में डॉ. शिवकुमार, कपिल शर्मा, स्वराज सिंह, राजीव भारती, निखिल माहेश्वरी रॉबिन भारती, डॉ. शिवकुमार शर्मा, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
बुजुर्गों का किया सम्मान
अलीगढ़। महर्षि वाल्मीकि प्रकोष्ठ उत्सव के अवसर पर दुलारी समाजसेवा समिति के बैनर तले भाजपा नेता राजीव भारती के नेतृत्व में समाज के शिक्षित बुजुर्गों का सम्मान समारोह सासनीगेट की आवास-विकास कालोनी में हुआ। यहां वरिष्ठ समाजसेवियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बंगाली प्रसाद, अशोक चौहान, राजेश प्रेमी, भूदेव प्रसाद, हरप्रसाद सूद, सुंदरलाल, सतीश कुमार, आरके, रुपेश, विजेंद्र सोटा, धीरज, तीर्थ राज चंचल आदि मौजूद रहे।
कन्या पूजन में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द
अलीगढ़। काजीपाड़ा में समाजसेवी अमानुल्लाह खांन ने गुरुवार को कन्या पूजन समारोह आयोजित किया। इस दौरान 51 कन्याओं को भोजन कराया गया। याकूब अली और शकुंतला शर्मा ने सभी कन्याओं के पैर धोकर उनके माथे पर चुनरी बांधी। स्वतंत्रता सेनानी फाउंडेशन के सुरेंद्र शर्मा ने इस कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि इससे कन्या भ्रूण हत्या के प्रति चेतना जाग्रत होगी। इस मौके पर इसत खां, हसन खां, हाजी चांद, अब्दुल मुहीद, बाबा फरीद, नीरज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कन्याओं को भेंट किए विभिन्न उपहार
अलीगढ़। पूर्वी अचल स्थित श्री नव दुर्गा गायत्री मंदिर में गुरुवार को देवी मां की पूजा के बाद कन्या लागुंरा जिवाएं गए। इसके बाद यहां भंडारे का आयोजन हुआ। कन्या को यहां श्रद्धालुओं ने तरह-तरह की भेंट दी। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस मौके पर हरी शंकर अग्रवाल, शिव शंकर, पवन पराग, एल डी वार्ष्णेय, सुनीत, सुशीला देवी, ओमवती, हेमलता, कंचन, गायत्री, सर्वेश आदि मौजूद रहे।