फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कशमीरी युवाओं को बनाएंगे उद्यमी-Cordination

कशमीरी युवाओं को बनाएंगे उद्यमी-Cordination

Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
कशमीरी युवाओं को बनाएंगे उद्यमी-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कश्मीर में दहशतगर्दों के हाथ की कठपुतली बनने के बजाय वहां के युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व छात्र अमूद गुलजार करने जा रहे हैं। कश्मीर के ही रहने वाले अमूद नवंबर में अपने राज्य में स्प्रिट कश्मीर बिजनेस कान्क्लेव करने जा रहे हैं। उनका मानना है कि कश्मीर के युवाओं के हालात बंदूक से नहीं, कारोबार से बदलेंगे। वे मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की सलाह भी कश्मीरी युवाओं को देते हैं।

अमूद ने एएमयू में बारहवीं से लेकर एम.कॉम तक की पढ़ाई की है। अब शोध करने की तैयारी में हैं। जम्मू कश्मीर के कंजूर टंगमरग बारमूला निवासी अमूद की सोच में अपने राज्य को आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा से मजबूत करना है। जम्मू कश्मीर फेडरेशन फॉर एजुकेशन एंड डेवलेपमेंट (जेकेएफएडी) के संस्थापक अमूद कश्मीरी युवाओं को कारोबार से जुड़ने का आह्वान कर चुके हैं।
विज्ञापन


वे एएमयू में 15 सितंबर 2018 को कारोबार पर सेमिनार कर चुके हैं। कश्मीर में जो वर्तमान हालात हैं, उनको बदलना चाहते हैं। पत्थर उठाने वाले हाथों में कारोबार देना चाहते हैं। अमूद नवंबर में जम्मू कश्मीर में स्प्रिट कश्मीर बिजनेस कान्क्लेव करने जा रहे हैं। इसमें देशभर उद्योगपति जुटेंगे। इसमें नौकरी के बजाय कारोबार से जुड़ने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेएफएडी से 200 कश्मीरी युवा जुड़ चुके हैं। केंद्र सरकार मुद्रा योजना, स्टार्टअप, मेकिंग इन जम्मू कश्मीर सहित तमाम योजनाएं चला रही है। इस योजना से युवाओं को जोड़ेंगे। कान्क्लेव में युवाओं के प्रोजेक्ट को उद्योगपतियों के सामने रखेंगे। जो बिजनेस कम चल रहे हैं, उनकी तेजी पर भी बातें होंगी।
-अमूद गुलजार, संस्थापक अध्यक्ष, जेकेएफएडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed