फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सांसद मुनकाद अली बनाए नए बसपा जोन इंचार्ज

सांसद मुनकाद अली बनाए नए बसपा जोन इंचार्ज

Sun, 11 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांसद मुनकाद अली बनाए नए बसपा जोन इंचार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। एक तरफ जहां जोन इंचार्ज टीम में बदलाव कर सांसद मुनकाद अली को नया जोन इंचार्ज बनाया गया है, वहीं मंडल जोन टीम में भी फेरबदल किया गया है।

जारी सूचना के अनुसार अलीगढ़ आगरा मंडल को मिलाकर गठित जोन स्तर पर दो टीमें बनाई गई हैं। इनमें एक टीम में मुनकाद अली के साथ सुनील कुमार चित्तौड़, हेमंत प्रताप सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी टीम में प्रताप सिंह बघेल, रणवीर सिंह कश्यप व सत्यप्रकाश कर्दम को रखा गया है। यह दोनों टीमें संगठन को तैयार करेंगी। इसी तरह मंडल स्तर पर जोन इंचार्ज की जिम्मेदारी सूरज सिंह जाटव, महेश चौधरी, गोवर्धन सिंह को दी गई है। यह तीनों मिलकर पूरे अलीगढ़ मंडल का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला और विधानसभा पर भी नई तैनाती
बसपा सुप्रीमो ने जिला व विधानसभा स्तर पर भी नई तैनाती की है। इसमें अलीगढ़ जिला प्रभारी की दो-दो सदस्यों की दो टीमों में जितेंद्र राही, इंजी.विजय सिंह चंदेल, सुनील सिंह व ओमप्रकाश आर्य लोधी शामिल किए गए हैं।

इन चारों की दो टीमें विधानसभा बांटकर काम देखेंगे, जबकि गजराज सिंह विमल, अशोक सिंह एडवोकेट व नरेंद्र प्रजापति पूरे जिले को देखेंगे। इसके अलावा शहर विधानसभा में शिवकुमार शास्त्री, मो.रिजवान, विष्णु खरे, नारायण सिंह प्रजापति, मुनीश गाजी प्रभारी बनाए हैं।


इसी तरह छर्रा में डॉ. जितेंद्र सिंह व लोकेश लोधी, कोल में राधेश्याम, इंजी.कमल सिंह, कैलाश कश्यप, संजय सविता प्रभारी बनाए हैं। इसी तरह बरौली में प्रभात खांडे, मूलचंद्र गौतम, महाराज सिंह बघेल, अतरौली में अशोक पिप्पल, मोवीन खान, प्रेमपाल लोधी, इगलास में सुरेश गौतम, सुरेश कुशवाहा और खैर में डॉ. मनवीर गौतम, शेर सिंह बघेल व महेंद्र सिंह निषाद को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed