{"_id":"5a7cb8134f1c1bcb268b8e9f","slug":"91518123027-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार से ज्यादा हुए गैरहाजिर।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार से ज्यादा हुए गैरहाजिर।
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा में लगातार परीक्षार्थी मैदान छोड़ रहे हैं। तीसरे दिन 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। गुरुवार को हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा थी। इसमें 494 परीक्षार्थियोें ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
इसमें 461 ने परीक्षा दी, जबकि 33 गैरहाजिर रहे। इसी तरह सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की आर्ट साइड की दूसरी परीक्षा थी। इसमें 11584 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा 9492 ने दी। इसी तरह इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी की दूसरी परीक्षा दोपहर की पाली में थी।
इसमें 76,889 ने पंजीकरण कराया था, जबकि परीक्षा 53,724 ने दी। इसमें 23,165 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह तीसरे दिन गुरुवार को जिले में 25,290 ने परीक्षा से किनारा कर दिया।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा का कहना है नक ल रोकने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसकी वजह से नकल का सहारा लेकर जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। उनकी दाल नहीं गल रही और वह अपने आप परीक्षा छोड़ रहे हैं।