{"_id":"5a74c7994f1c1ba1268b804f","slug":"91517602713-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के सुभाष की स्टेशन पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के सुभाष की स्टेशन पर मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बीमार यात्री की मौत हो गई। मौत से पहले यात्री ने जीआरपी को अपना नाम पता तक लिखकर दिया था।
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि मेरठ के सुभाष नगर निवासी विशाल का इलाज दिल्ली में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज कराने के लिए घर से निकला था।
रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई तो वह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया। इस बीच विशाल ने तबियत खराब होने की जानकारी जीआरपी को दी।
पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज भी शुरू हो गया, लेकिन विशाल ने मेरठ जाने की बात पुलिसकर्मियों से कही और उसके साथ स्टेशन की ओर आ रहा था। स्टेशन पहुंचने के बाद विशाल की मौत हो गई।