{"_id":"5a3c1d234f1c1b193e8ba217","slug":"91513889059-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... कोरी समाज के धरने में उपद्रव भाजपा की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... कोरी समाज के धरने में उपद्रव भाजपा की साजिश
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरी समाज के धरने में उपद्रव भाजपा की साजिश
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
युवा नितिन माहौर की हत्या के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरने के दौरान आरएसएस एवं भाजपा द्वारा किए गए उपद्रव पर समाज के लोगों ने नाराजगी प्रकट की है। संगठन के लोगों ने इसे कोरी समाज को बदनाम करने की भाजपा की सोची समझी साजिश बताया। उन्होंने एक स्वरों में समाज को बांटने वाली इन साजिशों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का एलान किया।
इस मामले में गुरुवार को हुई सर्वदलीय कोरी समाज संघर्ष समिति की बैठक में संयोजक जगदीश माहौर ने कहा कि बुधवार को समाज के युवा नितिन माहौर के परिवार को न्याय दिलाने के लिए दिए गए धरने के दौरान हमारे समाज के युवाओं को कट्टर आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उपद्रव के लिए उकसाकर समाज को बदनाम करने की कोशिश की। ऐसे तत्व आगे भी ऐसी अप्रिय घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
अध्यक्षता करते हुए महामंत्री ललित माहौर ने कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान मुस्लिम नौजवानों को जेहादी बनाकर मानव बम के रूप में भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा है, ठीक उसी प्रकार आरएसएस एवं भाजपा के लोग अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग खासतौर पर कोरी समाज के नौजवानों को बरगलाकर कट्टर हिंदू बनाकर मानव बम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कोरी जाति के लिए ही नहीं देश के लिए भी घातक है। इस मौके पर श्रोतीलाल माहौर, राजकुमार कोरी, गोपाल बाबू माहौर, रवी शंकर, प्रहलाद, परमानंद, रामजीलाल, प्रमोद, मुकेश, प्रेमनारायण, गिरीश, लाखन सिंह, लेखराज, रेवती प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
नितिन की हत्या के विरोध में ज्ञापन देंगे पूर्व विधायक जमीरउल्लाह
कोरी समाज के 17 वर्षीय नितिन माहौर की हत्या के विरोध में पूर्व विधायक कोल हाजी जमीरउल्लाह शुक्रवार आज जुमे की नमाज के बाद दोपहर दो बजे ऊपरकोट मस्जिद पर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक ने दी है।