फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बेटियों को पढ़ाने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर की होड़

बेटियों को पढ़ाने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर की होड़

Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बेटियों को पढ़ाने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर की होड़
बेटियों को पढ़ाने के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर की होड़
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सासनी गेट चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत हस्ताक्षर करने वालों की होड़ लगी रही। वहीं, बेटियों की महत्ता पर खास जोर दिया गया। अभियान में प्राग नरायन मूक बधिर विद्यालय की छात्राएं, माहेश्वरी इंटर कॉलेज सासनीगेट की छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सोमवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह का आगाज हो गया, जो 14 अक्तूबर तक चलेगा। माहेश्वरी इंटर कॉलेज में उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि बेटियां दरअसल दो परिवारों को जोड़ने में पुल का काम करती हैं। उन्होंने छात्राओं को संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन के माध्यम से उन्हें सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, रितेश भूतड़ा, कमल माहेश्वरी, विनोद कुमार शर्मा, प्रवीन माहेश्वरी, राजीव शर्मा रज्जी, योगेंद्र वशिष्ठ, नरेंद्र व्यास, विजय दीक्षित, नीलम सैनी, नदीम अहमद, भारत कुमार, डॉ. दिनेश शर्मा, सतेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज स्टेडियम में कागज पर उकरेंगे भविष्य के रंग
रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार शाम चार बजे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता होगी। ‘नए भारत की बेटी व बेटियां हैं तो कल है’ थीम पर होने वाली प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ व नौ से 12 कक्षा तक के दो वर्ग बनाए गए हैं। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाली बालिकाओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोई भी आर्टिस्ट हिस्सा लेना चाहता है तो वह स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन कराकर हिस्सा ले सकता है। इस कार्यक्रम में प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन, हरे कृष्णा भक्ति केंद्र सहयोग कर रहे हैं। नोडल अधिकारी प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश होंगी। बाल कलाकार हिमाद्री धीरज ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए समर्थन देने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आज दो शख्सियतें होंगी सम्मानित
स्टेडियम में मंगलवार शाम चार बजे से शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें राजकीय, उत्तर माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, अशासकीय सहायता प्राप्त व कान्वेंट स्कूल की बालिकाएं हिस्सा लेंगी। इस दौरान दीन दयाल चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा व एसीएम द्वितीय रेनू सिंह को सम्मानित किया जाएगा
--------
फोटो जरूरी....
बेटियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं
टीकाराम कन्या कॉलेज में जिला प्रशासन के साथ अमर उजाला, अविरल धारा, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, उड़ान सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सप्ताह के पहले दिन कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि बेटियों का पहला मायका और दूसरा ससुराल है। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने बेटियों व महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखी हैं।

शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सर्वोच्च स्थान रहा है। शक्ति, विद्या, वैभव की देवी दुर्गा, सरस्वती व लक्ष्मी के रूप में पूजनीय हैं। उधर, बेटियों पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, सेवायोजन अधिकारी मृत्युंजय भारती, विधि सह प्रविक्षा अधिकारी मुश्ताक अली, प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह, अमरेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed