फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में ठेकेदारों की जीत, अंतिम दिन भी नहीं बिका कोई टेंटर

अलीगढ़ में ठेकेदारों की जीत, अंतिम दिन भी नहीं बिका कोई टेंटर

Sun, 01 Oct 2017 05:27 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में ठेकेदारों की जीत, अंतिम दिन भी नहीं बिका कोई टेंटर
हेडिंग
विज्ञापन

ठेकेदारों की जीत: अंतिम दिन भी नहीं बिका एक भी टेंडर

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

आखिर ठेकेदारों की जीत हुई। विकास प्राधिकरण प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी टेंडर की अंतिम तिथि 25 सितंबर गुजर जाने के बाद भी नौ करोड़ के 20 कार्यों के टेंडर किसी ठेकेदार ने नहीं खरीदे।

बताते चलें कि विकास प्राधिकरण ने जीटी रोड के चौड़ीकरण, सीवर समेत अन्य 20 कार्यों के लिए 16 से 25 सितंबर तक टेंडर आमंत्रित किए थे। लेकिन प्राधिकरण द्वारा दो साल पुरानी दरों पर निविदाएं आमंत्रित करने एवं निविदाओं में जीएसटी का स्पष्ट उल्लेख न करने से नाराज ठेकेदारों ने ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले पहले ही दिन टेंडरों का बहिष्कार कर दिया था।
विज्ञापन


अपने आंदोलन को तेज करने के लिए ठेकेदारों ने प्राधिकरण कार्यालय में पोस्टर चिपकाए थे। सोमवार को टेंडर भरने के अंतिम दिन भी किसी भी ठेकेदार ने टेंडर भरना तो दूर फार्म तक नहीं खरीदा। संगठन के महासचिव मनोज सिंह ने इसे ठेकेदारों की एकजुटता की जीत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक निविदाओं से अनियमितताएं दूर नहीं हो जाती हैं। तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, नरेश पाल सिंह, मनवीर चौधरी, सुरेंद्र पाल शर्मा, निशांत सिंह, सुमित शर्मा, राहुल चौधरी, मनोज उर्फ ढालू, कुशल अग्रवाल, हिमांशु चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed