फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मंडलायुक्त ने मंडल के चारों जिलों के डीएम एवं एसएसपी की बैठक ली। उन्होंने रामलीला महोत्सव, दशहरा एवं मोहर्रम पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि पीस कमेटी की बैठकें बुलाई जाएं और थाना दिवस में आई शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि मोहर्रम पर्व के साथ-साथ रामलीला महोत्सव का भी आयोजन हो रहा है। कुछ तिथियों में एक ही स्थल से जुलूस व झांकियां गुजरेंगी, जिसमें ताजिये ए अलम ए दुलदुल एवं रामलीला झांकी शामिल हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुये कहा कि ऐसी स्थिति में आपसी सहमति से थोड़ा समय का परिवर्तन आगे-पीछे कर लिया जाये ताकि किसी प्रकार की आकस्मिक घटनाओं से बचा जा सके। वाहन चेकिंग के दौरान दुपहिया वाहन में हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट की चेकिंग की जाये। चेकिंग के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाये। थाना दिवस में आयी शिकायतों के मामलों का निस्तारण त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त ढंग से किया जाये।
विज्ञापन


समाधान दिवस एवं आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी लाई जाये। उन्होंने कहा कि थाना दिवस रोस्टर के तहत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों में एफआईआर दर्ज कराते हुये तत्काल कार्यवाही की जाये। सरकारी एवं ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण एवं राजस्व वाद का शीघ्रता से निस्तारण करते हुये दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन के सत्यापन का कार्य 30 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कर लिया जाये तथा सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं से संबंधित कराये गये कार्यों का विवरण मय लागत के निर्दिष्ट स्थानों पर वॉल पेंटिंग कराई जाये। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मनरेगा, किसान पंजीकरण, अवैध शराब का आवागमन पर रोक लगाने की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed