फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उपायुक्त मनरेगा समेत चार अफसरों को नोटिस

उपायुक्त मनरेगा समेत चार अफसरों को नोटिस

Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त मनरेगा समेत चार अफसरों को नोटिस
हेडिंग
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा समेत चार अफसरों को नोटिस

ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एक सितंबर से लागू होने जा रही ई-टेंडरिंग प्रणाली के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहना उपायुक्त मनरेगा, समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को महंगा पड़ गया। उनके रवैये से नाराज डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने बताया कि ई-टेंडरिंग प्रणाली से अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिये आज विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-रजिस्ट्रेशन, ई-कोडिंग, टेंडर क्रिएशन, टेंडर परचेज, सब मिशन तथा बिड ओपनिंग आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम 27 अगस्त रविवार को छोड़कर 31 अगस्त तक दो पालियों में चलेगा। इसके लिये विभागवार तिथि निर्धारित कर दी गयी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा में अनुपस्थित अफसरों को नोटिस
जन सुनवाई प्रणाली की गुरुवार को एडीएम प्रशासन द्वारा की गई समीक्षा के दौरान अनुपस्थित 18 जिलास्तरीय अफसरों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। एडीएम ने इसकी फाइल डीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed