{"_id":"64d29ab4658c959a1b0f213a","slug":"91-thousand-rupees-looted-from-the-salesman-of-country-liquor-contract-khar-news-c-2-1-ali1010-184605-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: देसी शराब ठेके के सेल्समैन से 91 हजार रुपये लूटे, तमंचा दिखाकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: देसी शराब ठेके के सेल्समैन से 91 हजार रुपये लूटे, तमंचा दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
Wed, 09 Aug 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:13 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह अपाचे बाइक सवार बदमाश देसी शराब के एक सेल्समैन से 91 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अनुसार मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मंगलवार की सुबह अपाचे बाइक सवार बदमाश देसी शराब के एक सेल्समैन से 91 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के अनुसार मामला संदिग्ध है।
गांव उटवारा निवासी राजकुमार पुत्र हाकिम सिंह गांव उसरम स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। वह सोमवार को ठेके की पूरे दिन की बिक्री के 91 हजार रुपये लेकर अपने घर गए थे। मंगलवार की सुबह थैले में रुपये लेकर बाइक से ठेके पर जा रहे थे। रास्ते में गौंदोली-उसरम नहर पटरी मार्ग पर लालरंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने राजकुमार को रोक लिया। तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा थैला व मोबाइल छीनकर भाग गए। थैले में ठेके की चाबी भी थी। बाइक की चाबी भी बदमाश ले गए।