फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   9 quintals of grain and 141 quintals of sugar seized in raid

छापे में 141 क्विंटल अनाज और 9 क्विंटल चीनी पकड़ी

Sun, 26 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
9 quintals of grain and 141 quintals of sugar seized in raid
गोदाम में पकड़े गये सरकारी अनाज को भरते मजदूर। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
राशन वस्तुओं की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को सीओ बरला की सटीक खबर पर पूर्ति विभाग की टीम ने धनीपुर प्राइमरी स्कूल के बगल वाली गली स्थित प्राइवेट गोदाम से लाखों रुपये मूल्य का 88 क्विंटल राशन का चावल, 53 कुंटल गेहूं एवं नौ क्विंटल चीनी बरामद की। इस मामले में गजेंद्र पाल सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी धनीपुर और एक ड्राइवर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वाहन संख्या यूपी 85 एएफ 2189 से ये राशन का आनाज दूसरी जगह पर ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

  जिलापूर्ति अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि धनीपुर प्राइमरी स्कूल के पास की गली में बने प्राइवेट गोदाम में राशन का माल रखा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान मशीन से सिले गये सरकारी मार्का लगे 51 बोरे गेहूं मिला। हाथ से सिले गए 56 दूसरे बोरों में भी गेहूं था, जिसका कुल 53 क्विंटल है। सरकारी मार्का और मशीन की सिलाई के 45 और हाथ से सिले गए 63 बोरे चावल के मिले हैं, जिसका कुल वजन 88 क्विंटल है। यहीं पर 9 क्विंटल चीनी भी मिली है। इन सभी कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है। टीम ने मौके से गोदाम स्वामी गजेंद्र पाल सिंह एवं वहां मौजूद ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed