Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   82-hour income Tax raid on the Hicks thermometer factory and home

Raid: हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी और घर पर 82 घंटे तक चला छापा, 50 किलो दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

Sun, 11 Jan 2026 07:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 07:58 AM IST
सार

विभाग की कार्रवाई खत्म होने के बाद हिक्स थर्मामीटर के संचालक परिवार ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। परिवार का कोई भी सदस्य न तो मीडिया के सामने आया है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क कर रहा है।

विज्ञापन
82-hour income Tax raid on the Hicks thermometer factory and home
हिक्स थर्मामीटर की फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ यानी तालानगरी स्थित प्रतिष्ठित हिक्स थर्मामीटर समूह पर आयकर विभाग की मैराथन छापेमारी 10 जनवरी को करीब 82 घंटे बाद समाप्त हुई। 6 जनवरी सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई 10 जनवरी तड़के तक चली। जांच के बाद आयकर विभाग की टीम अपने साथ लगभग 50 किलो महत्वपूर्ण दस्तावेज और भारी मात्रा में डिजिटल डेटा लेकर रवाना हो गई।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के एशिया भर में फैले कारोबार की बारीकी से जांच की। इस दौरान कंपनी के वित्तीय साम्राज्य को पूरी तरह खंगाला। दिल्ली के भागीरथ पैलेस स्थित कंपनी के व्यापारिक केंद्र और वहां हुए लेनदेन के रिकॉर्ड की जांच हुई। टीम ने बैंक खातों, बिलिंग प्रक्रिया और जीएसटी से जुड़े लेनदेन के रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। साक्ष्यों के रूप में कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, लैपटॉप का रिकॉर्ड और पेन ड्राइव सहित अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग की टीम 6 जनवरी सुबह करीब 11 बजे आईटीआई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट में हिक्स थर्मामीटर की फैक्टरी परिसर में दाखिल हुई थी। टीम ने फैक्टरी मालिक हरी प्रकाश गुप्ता और उनके बेटे यथार्थ गुप्ता के सेंटर प्वाइंट स्थित आवास पर भी डेरा डाल दिया था। इस दौरान फैक्टरी और घर, दोनों ही जगहों पर किसी के भी आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य कर्मचारियों और मुनीमों पर भी शिकंजा

सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग ने कंपनी का हिसाब-किताब देखने वाले मुख्य कर्मचारियों और मुनीमों का विवरण भी दर्ज किया है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा का अब विशेषज्ञों द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद ही कर चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो सकेगा।

कारोबारी परिवार ने मीडिया से बनाई दूरी
विभाग की कार्रवाई खत्म होने के बाद हिक्स थर्मामीटर के संचालक परिवार ने पूरी तरह से दूरी बना ली है। परिवार का कोई भी सदस्य न तो मीडिया के सामने आया है और न ही किसी बाहरी व्यक्ति से संपर्क कर रहा है। पूरे क्षेत्र में इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed