{"_id":"5c8aba7cbdec22143d396a2a","slug":"81552595580-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर ब्रांड नेता संगीत सोम गरमाएंगे चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर ब्रांड नेता संगीत सोम गरमाएंगे चुनावी माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा युवा मोर्चा (महानगर एवं जिला) का संयुक्त सम्मेलन 16 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें फायर ब्रांड नेता संगीत सोम शामिल होंगे और चुनावी माहौल को गरमाएंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को भी बुलाने की तैयारी है।
युवा मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने यहां के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने युवा नेताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी एवं जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि सम्मेलन सुबह 11 बजे से आयोजित होगी।
प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। निखिल माहेश्वरी ने बताया कि सम्मेलन को लेकर अजय गुप्ता को महानगर संयोजक बनाया गया है। वहीं राहुल वार्ष्णेय एवं भरत चौहान को सह संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।