{"_id":"5c42399fbdec2253a33c44ff","slug":"81547843999-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के फ्लाई ओवरों के नीचे बनेगें गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के फ्लाई ओवरों के नीचे बनेगें गार्डन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के फ्लाइ ओवरों के मेट्रो सिटी की तरह संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में जहां अतिक्रमण हटाते हुए आकर्षक पेंटिंग बनाने का काम शुरू किया गया था।
दूसरे चरण में फ्लाई ओवरों के नीचे गार्डन बनाया जाएगा। नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि फ्लाई ओवरों के नीचे अतिक्रमण और पेंटिंग गंदी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने मीनाक्षी पुल, छर्रा अड्डा पुल, जमालपुर पुल, फिरदौस नगर पुल, जेल रोड पुल तथा बरौला पुल के नीचे सौंदर्यीकरण का कार्य कराना शुरू किया है।
विज्ञापन
पहले चरण में पुल के पिलर्स, दीवार आदि पर रंग रोगन व स्वच्छता संदेश की पेंटिंग करायी जा रही है। दूसरे चरण में फ्लाई ओवर के नीचे मिट्टी की फिलिंग कराकर गार्डन के रूप में फ्लाई ओवर के नीचे के हिस्से को बनाया जायेगा।
फिरदौस नगर पुल के नीचे मिट्टी फिलिंग व आकर्षक पेंटिंग का काम पूरा हो गया है। इस काम के लिए जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय व सहायक अभियंता सिब्ते हैदर को दायित्व सौंपा गया है।
पुल के नीचे बना लिया था मार्केट
जमालपुर पुल के नीचे अवैध कब्जा करने वालों ने पूरा बाजार बना लिया था। यहां पर टिन का काम करने वाले, सिलाई मशीन, सिल बट्टा, जूस बेचने वाले आदि ने अवैध कब्जे कर लिए थे।
शुक्रवार को जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय व सहायक अभियंता सिब्ते हैदर के नेतृत्व में जमालपुर पुल के नीचे से अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
इस दौरान सभी अवैध कब्जा करने वालों को हटा दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर फिर से कब्जा करने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन के सहयोग से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा है कि इन फ्लाई ओवर पर बनायी गयी पेंटिंग खराब न हो और अवैध कब्जा फिर से न हो, इसके लिये नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की टीमें बनायी गयी है।