फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राजनीतिक हलचल के बीच आज आएंगे प्रो. रामशंकर कठेरिया

राजनीतिक हलचल के बीच आज आएंगे प्रो. रामशंकर कठेरिया

Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक हलचल के बीच आज आएंगे प्रो. रामशंकर कठेरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया आज राजनीतिक हलचल के बीच अलीगढ़ पहुंचेंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रो. रामशंकर कठेरिया के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, राज्य सभा सांसद रामसकल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर शामिल होंगी। कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया के अतिरिक्त जिले के अधिकतर विधायकों के शामिल होने की भी उम्मीद है।

विभिन्न स्वर्ण जाति संगठनों द्वारा 6 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसमें वैसे लोग भी शामिल हुए जो अब तक भगवा झंडा लेकर भाजपा के लिए कार्य करते थे। भाजपा के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भी इस विरोध में शामिल हुए।
विज्ञापन


सांसद सतीश कुमार गौतम के आवास एवं कार्यालय पर जबर्दस्त प्रदर्शन तथा स्वर्ण सांसदों का पुतला दहन कर जाति संगठनों ने अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया था। अब तक पार्टी के लिए कार्य करने वाले लोगों को विरोध-प्रदर्शन में देखकर भाजपा नेताओं के बीच अंदरखाने खलबली मची हुई है। ऐसे समय में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया अलीगढ़ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से न सिर्फ अनुसूचित जाति बल्कि सर्वसमाज की नजर उनके कार्यक्रम पर हैं। राजनीतिक जगत से जुड़े लोग अभिनंदन समारोह के जोश एवं भीड़ का भी आकलन करेंगे।

प्रो. रामशंकर कठेरिया के साथ उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल के आने से एएमयू में दलितों एवं पिछड़ों के आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमाने की आशंका है।

प्रो. कठेरिया एवं बृजलाल इस मुद्दे को कई मंचों से उठा चुके हैं। ऐसे में लोग यह भी अटकल लगा रहे हैं कि भाजपा के बिखड़ते कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए एएमयू का मुद्दा हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष संदेश राज एवं ब्रज क्षेत्र के मंत्री अरुण फौजी ने कहा कि रघुनाथ पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में हजारों लोग शामिल होंगेे।

अचलताल स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रो. रामशंकर कठेरिया, बृजलाल, सांसद रामसकल, मंजू दिलेर, हाथरस सांसद राजेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के अतिरिक्त जिले के तमाम जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सिंह आर्य अतिथियों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed