फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ईद पर शहर को छह जोन में बांटा प्रभारी नियुक्त

ईद पर शहर को छह जोन में बांटा प्रभारी नियुक्त

Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ईद पर शहर को छह जोन में बांटा प्रभारी नियुक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ईद के अवसर पर व्यवस्थाओं को बेहतर करने के क्रम में नगर निगम ने शहर को छह जोन में बांटते हुए प्रत्येक जोन के प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन ऑन रखने और कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिवेट रखने के निर्देश दिए हैं।

इस मौके पर शहर को साफ रखने के लिए 570 सफाई कर्मचारियों की फौज को लगाया गया है। ...चंद्र दर्शन के अनुसार 15 जून को संभावित होने वाली ईद की व्यवस्थाओं को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


इसके तहत अब तक के रिकार्ड 570 सफाई कर्मचारियों के साथ 45 अधिकारियों की टीम को ईद की व्यवस्थाओं में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से मुख्य नमाज ईदगाह शाहजमाल, ईदगाह जमालपुर तथा ईदगाह जीवनगढ़ में अदा की जाएगी इसके अलावा ऊपर कोट जामा मस्जिद सहित आस पास की मस्जिदों में भी ईद की नमाज को ध्यान में रखते हुए नगर निगम व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के लिए 6 जोन में बांटा गया है। सभी के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो पल पर पर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed