{"_id":"5ad3bafa4f1c1ba57f8b4ae0","slug":"81523825402-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी अब मदरसों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी अब मदरसों की परीक्षा
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी ने कहा कि अब मदरसों की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। 26 अप्रैल से शुरू होने जा रही परीक्षा में केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी ताकि नकल नहीं हो सकें।
श्री उस्मानी रविवार को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री उस्मानी आयोग के अध्यक्ष के साथ एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल के सदस्य भी है। उन्होंने कहा कि मदरसों के शैक्षणिक एवं आधारभूत स्तर को ऊंचा उठाने की आवश्यकता है।
ताकि इनके छात्र भी देश के अग्रणी स्कूलों के छात्रों के समकक्ष खड़े को सकें तथा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। आयोग के अध्यक्ष श्री उस्मानी ने कहा कि एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए वह प्रयास करेंगे। एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि तनवीर हैदर उस्मानी सभी अल्पसंख्यक समुदायों तथा विशेषकर एएमयू के विकास के प्रति चिंता रखते हैं। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर, प्रो. एफएस शीरानी, मेराज निशात आदि के साथ शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी मौजूद थे।