फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बस से महिला परिचालक का बैग चोरी

बस से महिला परिचालक का बैग चोरी

Sun, 11 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बस से महिला परिचालक का बैग चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली अलीगढ़ डिपो की एसी बस की महिला परिचालक का बैग शुक्रवार को चोरों ने बस के अंदर से ही पार कर दिया। इसकी जानकारी महिला परिचालक को हुई तो उसके होश उड़ गए।

आननफानन में उसने बस स्टैंड प्रभारी को इसकी जानकारी दी। बस स्टैंड प्रभारी ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचित किया। महिला परिचालक ने बैग चोरी की तहरीर गांधी पार्क थाने में दे दी है।
विज्ञापन


आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी स्नेहलता अलीगढ़ डिपो में परिचालक के पद पर तैनात है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब जब चालक बस को लेकर आगरा के लिए चला तो वह यात्रियों की टिकट बनाने के लिए पीछे चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना बैग सीट पर रख दिया। टिकट बनाकर जब वह अपनी सीट पर लौटी तो बैग को गायब देख भौचक्की रह गई। उसने बैग को काफी तलाशा, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

अंत में उसने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, अधिकारियों के निर्देश पर उसने गांधी पार्क थाने में बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एआरएम अलीगढ़ एमसी शर्मा ने बताया कि बैग महिला परिचालक की लापरवाही के कारण चोरी हुआ है। इसलिए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed