{"_id":"5a7b66a84f1c1b91268b8eb9","slug":"81518036648-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ एटा रेलवे लाइन का सर्वे इस वर्ष होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ एटा रेलवे लाइन का सर्वे इस वर्ष होगा
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ एटा रेलवे लाइन का सर्वे इस वर्ष होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ से एटा के बीच नई रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे इसी साल होगा। इसके लिए रेल बजट में दस लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस सर्वे में कम से कम दूरी से एटा पहुंचने, जमीन की उपलब्धता, तकनीकी पहलुओं पर काम होगा।
रेलवे ने इस दूरी को 72 किमी आंका है। सर्वे पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड जाएगी और इस रेल लाइन का काम शुरू होगा। अभी अलीगढ़ से टूंडला के बीच बरहन रेलवे स्टेशन पड़ता है, जो एटा जिले में आता है। इस एक सर्वे को छोड़ दिया जाए तो रेल बजट एक्सप्रेस अलीगढ़ से नान स्टॉप गुजर गई। अलीगढ़ को कोई ऐसी बड़ी सौगात नहीं मिली जिसका जिक्र हो सके।
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर रेलवे ट्रैक के नीचे से बनने वाला पैदल पार स्लोप, एक लगेज स्कैनर, जीटी रोड साइड पर भव्य प्रवेश द्वार, कंक्रीट की सीमेंटेड बाउंड्रीवाल, नये बने प्लेटफार्म को व्यवस्थित करने के काम होने बाकी हैं।
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम भी इस संबंध में कई बार महाप्रबंधक और डीआरएम इलाहाबाद से वार्ता कर चुके हैं। इसके साथ कानपुर दिल्ली शताब्दी का डाउन रूट पर कानपुर की ओर ठहराव करने पर भी हरी झंडी नहीं मिली है।
इंडियन रेलवे की वेबसाइट में दिए गए आम बजट इलाहाबाद मंडल की जानकारी में अलीगढ़ एटा रेलवे लाइन का सर्वे के अलावा किसी काम को मंजूरी नहीं मिली है। अलीगढ़ के एसएस डीके गौतम ने बताया कि बजट में अलीगढ़ को क्या मिला है इसकी अब तक जानकारी नहीं हुई है।
अलीगढ़ एटा रेलवे लाइन के सर्वे की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध बजट की प्रति में मौजूद है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि उन्होंने जनता से जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे। कानपुर दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव डाउन रूट पर कराया जाएगा।