फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सचिन बने अलीगढ़ केसरी, बाबर को उप्र केसरी का खिताब

सचिन बने अलीगढ़ केसरी, बाबर को उप्र केसरी का खिताब

Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सचिन बने अलीगढ़ केसरी, बाबर को उप्र केसरी का खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के क्रीड़ा स्थल में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान सचिन अलीगढ़ केसरी बने। वहीं, गाजियाबाद के बाबर को उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में 262 पहलवानों में से 62 महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे से शुरू हुई कुश्ती रात आठ बजे तक चली।

नए गद्दे पर कुश्ती होने से पहले उसकी पूजा-अर्चना कोल विधायक अनिल पाराशर, एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. रक्षपाल सिंह, मनोज शर्मा, एडवोकेट गीतांजलि शर्मा, भगत सिंह बाबा, दीपक शर्मा आदि ने की। इसके बाद नगर विधायक संजीव राजा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करायी।
विज्ञापन


57 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत, विकल्प, आकाश, 61 में प्रमोद, विष्णु, नितिन, 65 में मनोज, अमित, विशाल, 70 में रविंदर, शंकर, कुलदीप, 74 में दीपक, अंकित सिंह, आकाश, 69 में प्रदीप, सचिन, वसीम क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में 40 किलोग्राम वर्ग भार में प्रियंका, राधा रानी, कविता, 46 में सोनिया, पूनम, नीशु, 52 में लक्ष्मी, ललितेश, सोनू क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।


14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 45 किलो भार में पवन, अजय, कान्हा, 52 किलो में पुष्पेंद्र, गौरव पाठक, हरकेश क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

जय पाल खलीफा को अलीगढ़ कुश्ती द्रोणाचार्य का खिताब देकर सम्मानित किया गया। ओलंपियन अनुज चौधरी को यूपी रत्न के सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उप्र ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, अजय सिंह, राणावत सिंह, राकेश चौधरी, मुजाहिद असलम, हाजी मुकीम, चिराग पासवान, बिलाल कुरैशी, शादाब यासीन, सैफुल्लाह प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed