फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तो गड़िया की लंबी आयु एवं स्वास्रथ्य के लिए हवन

तो गड़िया की लंबी आयु एवं स्वास्रथ्य के लिए हवन

Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
तो गड़िया की लंबी आयु एवं स्वास्रथ्य के लिए हवन
न्यूज डेस्क ,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया की लंबी आयु एवं स्वास्थ्य के लिए विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) द्वारा अचलताल स्थित कार्यालय पर हवन का आयोजन किया गया।

तोगड़िया के साथ हुई घटना पर कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष प्रकट किया और एलान किया कि राम मंदिर, धारा 370 व किसानों एवं गो रक्षा की आवाज उठाना यदि अपराध है तो हम सभी कार्यकर्ता अपराधी हैं। हमारे साथ वहीं व्यवहार किया जाए जो प्रवीण भाई के साथ हुआ। बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रवीण भाई तोगड़िया है।
विज्ञापन


विहिप के महानगर सह मंत्री इंद्रपाल ने कहा कि प्रवीण भाई भारत के माने हुए कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं। पूरा देश उनका सम्मान करता है। उनकी मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना हिंदू समाज का अपमान करने जैसा है। प्रवीण भाई ने देश में दस हजार डॉक्टरों की एक टीम का गठन किया है, जो कि असहाय लोगों का इलाज निशुल्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के विभाग मंत्री राम कुमार ने कहा कि हिंदू समाज के लिए दुख की घड़ी है। इस घटना से संपूर्ण हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। लेकिन हमें देशहित और राष्ट्रहित में लोकतांत्रिक तरह से अपनी बातों को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। ऐसा कोई कार्य नहीं करना है, जिससे लोक शक्ति प्रभावित हो।


इस अवसर पर मनोज राजपूत, विशाल शर्मा, अरुण कुमार, दिलीप, प्रमोद, उमेश, सोनू वशिष्ठ, विशाल देशभक्त, तेजवीर, आलोक, बृजेश, देवेंद्र, सोनू, गजेंद्र, मनोज, पुष्पेंद्र, हर्षद वार्ष्णेय, अनुज, सुशील राजपूत, अजय कुमार, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed