फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आरएसएस के तीन प्रचारक स् थानांतरित

आरएसएस के तीन प्रचारक स् थानांतरित

Mon, 08 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के तीन प्रचारक स्
थानांतरित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयं संघ के तीन प्रचारकों के स्थानांतरण एवं महानगर कार्यवाह को पदमुक्त किए जाने की चर्चा है। इसके पीछे नगर निकाय चुनाव एवं संघ में चल रहे आपसी विवाद को माना जा रहा है। हालांकि साफ तौर पर संघ के पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

कासगंज में आयोजित आरएसएस की प्रांतीय बैठक में तीन प्रचारकों के स्थानांतरण एवं महानगर कार्यवाह को पदमुक्त किये जाने की चर्चा है। चर्चा पर भरोसा करें तो महानगर कार्यवाह पद से मुकेश राजपूत को कार्यमुक्त कर दिया है, जबकि विभाग प्रचारक अरुण का स्थानांतरण एटा एवं वहां के विभाग प्रचारक जीतेंद्र को अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


यहां के सायम प्रचारक नमन का स्थानांतरण आगरा किया गया है। वहीं महानगर प्रचारक कुलदीप को शाहजहांपुर भेज दिया गया है।

इस संबंध में विभाग समरसता प्रमुख जय प्रकाश ने बताया कि मैं बैठक में शामिल नहीं हुआ, लेकिन कुछ परिवर्तन की सूचना आ रही है।

क्षेत्र कार्यवाह मनवीर सिंह ने बताया कि कासगंज में प्रांत की रूटीन बैठक हुई थी। संघ का चुनाव वर्ष है। दायित्वों में परिवर्तन चलता रहता है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किसका कहा परिवर्तन हुआ है और अलीगढ़ में किसे जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश राजपूत ने किसी तरह की जानकारी से इंकार किया। बैठक में शामिल प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश एवं भूपेंद्र शर्मा आदि से कोशिश के बावजूद बातचीत नहीं हो सकी। निकाय चुनाव में गुटबंदी एवं संघ में वर्चस्व की लड़ाई से जोड़कर भी लोग इस स्थानांतरण को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed