{"_id":"5988c6464f1c1bdd558b4854","slug":"81502135878-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया भोले का जलाभिषेक फिर गईं मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले किया भोले का जलाभिषेक फिर गईं मायके
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले किया भोले का जलाभिषेक फिर गईं मायके
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
श्रावण के पांचवें और अंतिम सोमवार को भोले के भक्तों की भीड़ सुबह से ही शिवालयों पर लगना शुरू हो गई। सुबह र्हुई हल्की बारिश ने मौसम को और सुहाना कर दिया। महिलाओं ने पहले भोले नाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए अपने मायके के लिए रवाना हुईं। वहीं युवतियों ने भी भोले नाथ का जलाभिषेक करने के बाद अपने भाई के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा।
हालांकि रविवार की रात को 12 बजे के बाद कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बता दें कि सोमवार को लगने वाले चंद्रग्रहण के सूतकों के चलते दोपहर पौने दो बजे सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। अब यह मंदिर मंगलवार सूतकों के बाद ही खुलेंगे।