{"_id":"5973b59b4f1c1b8a3e8b4653","slug":"81500755355-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो हजार के नोट ले जा सकेंगे हज यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो हजार के नोट ले जा सकेंगे हज यात्री
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
दो हजार का नोट ले जा सकेंगे हज यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
हज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब हज यात्री अपने साथ दो हजार रुपये का नोट भी सऊदी अरब ले जा सकेंगे। इस बारे में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी किया है। पहले दो हजार का नोट न ले जाने की मनाही थी।
फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट (एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट ऑफ करेंसी) रेगुलेशंस 2015 के तहत हज यात्री को तय रकम में दो हजार रुपये का नोट ले जाने की इजाजत है।
पहले देशभर के खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) से कहा गया था कि वह हज ट्रेनिंग में हज यात्रियों से अपने साथ दो हजार रुपये का नोट न ले जाने की गुजारिश करें।
वजह, सऊदी अरब में भारतीय रुपये को रियाल में बदलने में दिक्कतें आ रही हैं। उमरा से लौटे लोगों ने भी रुपये को रियाल में बदलने की दुश्वारी होने का हवाला दिया था।
मगर, अब दो हजार रुपये का नोट ले जाने की छूट मिल गई है। इसके लिए कमेटी के सीईओ मोहम्मद शहबाज अली ने 20 जुलाई को हज 2017 सर्कुलर नंबर 28 जारी किया है।
लखनऊ में खादिमुल हुज्जाज की बैठक में शामिल होकर लौटे लब्बैक हज सोसाइटी के सचिव तौफीक अहमद खान ने बताया कि इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को मध्यस्थता करनी पड़ी।
विज्ञापन
हज यात्रियों को मिलेगा मोबाइल सिम
मक्का (अरब) में दाखिल होते ही हज यात्रियों को मुफ्त में मोबाइल सिम मिल जाएगा। हरम के पास खुली दुकानों में अंगूठा का निशान देने के बाद उन्हें सिम मिल जाएगा।
दरअसल, इस बार हज यात्रियों को सिम न मिलने की बात कही जा रही थी। सुरक्षा को इसका कारण बताया जा रहा था। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इसे संजीदगी से लेते हुए अरब की दो मोबाइल कंपनियों ‘मोबाइली’ व ‘जेन’ से सिम के बाबत बातचीत की।
नतीजतन, अब हज यात्रियों को आसानी से सिम मिल जाएगा। यह जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मसूद अशरफ ने खादिमुल हुज्जाज तौफीक अहमद खान को दी है।