फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   72 samples for mid-day meal from 41 schools

Aligarh News: 41 विद्यालयों से मिड-डे-मील के लिए 72 नमूने, इन स्कूलों से भरे गए सैंपल

Sat, 20 Jul 2024 05:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 05:16 PM IST
सार

विद्यालयों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 विद्यालयों में आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, दूध, रिफाइंड एवं तैयार सब्जियों के कुल 72 नमूने लिए गए।

विज्ञापन
72 samples for mid-day meal from 41 schools
खाद्य एवं औषधि द्वारा विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का सैंपल लेते हुए - फोटो : विभाग

विस्तार

अलीगढ़ में एफएसडीए की टीम ने 19 जुलाई को 41 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के 72 नमूने लिए।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीनानाथ यादव के निर्देशन में विद्यालयों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 विद्यालयों में आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, दूध, रिफाइंड एवं तैयार सब्जियों के कुल 72 नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अधोमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यहां से लिए नमूने
उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ौली फत्ते खां, रेसरा, जामुनका, नगला पदम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर सुबकरा, नगला पदम, रामगढ़ पंजीपुर, हरदुआगंज, जतनपुर चिकावटी, भीकमपुर, नगला खेम, बरौठा, पला जरारा, बझेड़ा, क्वार्सी, अलहदादपुर, भूड़ा किशनगढ़ी, बलरामपुर, खेमगढ़ी, पनेठी, नगला तेजा, नगला आशा, पूसा नगला, जोरावर नगर, बौनेर, निजामतपुर बोरना, नयाबांस, जामुनका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अमृतपुर, घुड़ियाबाग, बालिका पाठशाला पुलिस लाइन, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला पुलिस लाइन, कम्पोजिट स्कूल लेखराजपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed