फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री, नल सूखे

रेलवे स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री, नल सूखे

Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री, नल सूखे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से बचने के लिए लोग एहतियात बरत रहे हैं। बढ़ती गरमी के कारण पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल के करीब दो दर्जन से अधिक प्वाइंट हैं, लेकिन इनमें से चालू आधा दर्जन हैं। इनमें भी चौबीस घंटे पानी की सप्लाई नहीं आती।

इसके अलावा स्टेशन पर वाटर वैंडिंग मशीन भी लगी हुई हैं, जहां यात्रियों को रियायती दर पर आरओ का ठंडा पानी मिलता है। इनमें दो मशीन प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर लगी हैं, एक मशीन प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी है। दो नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगने के कारण वाटर वैंडिंग मशीन लोगों की नजरों से दूर हो गई है। स्टेशन पर लगी तीन मशीनों में फिलहाल एक ही चालू है। कुछ माह पहले एक मशीन का पानी का सैंपल फेल हो जाने के कारण उसे बंद करा दिया गया था। स्टेशन पर लगे नलों में पानी नहीं आता है।
विज्ञापन


मजबूरी में लोग पानी की बोतल खरीद रहे हैं। यात्रियों के मुताबिक दोपहर में स्टेशन पर लगे नलों में पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर दिव्यांगों के लिए बने वाटर कूलर की टोटियों में पानी सप्लाई नहीं है। ऐसे में दिव्यांगों को भी स्टेशन पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में रेलवे परामर्शदात्री सदस्य संजय पंडित ने भी डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed