फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   माहौल कैसा है बताइए : जेपी नडडा

माहौल कैसा है बताइए : जेपी नडडा

Wed, 30 Jan 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
माहौल कैसा है बताइए : जेपी नडडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आगरा के सर्किट हाउस में मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के स्तर पर आठ लोकसभा सीटों का ताजा हाल जाना। यूपी प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा बृज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने अलीगढ़ लोकसभा का पूरा हाल जाना। अलीगढ़ का नंबर लगभग पौने चार बजे आया। उक्त नेताओं ने यहां की टीम से जाना कि माहौल कैसा है..? आम जनता के बीच अब पार्टी को लेकर ताजा अवधारणा क्या है..? लोकसभा चुनाव हाल ही में हुआ तो नतीजा क्या होगा..? स्थानीय नेताओं ने यहां का पूरा हाल बताया। कुछ राय भी दी। बंद कक्ष में अलग-अलग लोकसभा की नंबरवार बैठक हुई थी।


अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, खैर विधायक अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी जयवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. नत्थी सिंह, निर्भय जाट, इंजी राजीव शर्मा, बृज क्षेत्र के मंत्री श्यौराज सिंह, लोकसभा सह संयोजक डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल के बारे में जाना और संगठनात्मक स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को निर्देशित किया है। इस बैठक में केवल तैयारियों और मिशन 2019 को लेकर भी मंथन हुआ है। कुछ कार्यक्रम तय हुए हैं जिनसे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिसमें अलीगढ़ की पूरी टीम जुटेगी।
विज्ञापन


4-6 मार्च तक जारी हो सकती है लोस चुनाव की अधिसूचना
अलीगढ़। लोकसभा अलीगढ़ के सहसंयोजक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में एक महीने का वक्त है। माना जा रहा है कि 4 से 6 मार्च के बीच लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन कार्यक्रमों से हर घर तक पहुंचने का टारगेट
आगरा में हुई बैठक में 11 फरवरी को समर्पण दिवस, 24 फरवरी को मन की बात, 26 फरवरी को कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम होगा। कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम में घर घर दीपक जला कर संकल्प दिलवाना तय हुआ है। इसी दौरान 12 से 26 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम होगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे।



वृहद बूथ सम्मेलन एटा में 6 फरवरी को
जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 6 फरवरी को एटा में आठ से दस जिलों के वृहद बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा सहित अन्य जिलों के कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed