फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ब्लॉक जवां, चंडौस, लोधा एवं टप्पल को किया गया ओडीएफ घोषित

ब्लॉक जवां, चंडौस, लोधा एवं टप्पल को किया गया ओडीएफ घोषित

Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक जवां, चंडौस, लोधा एवं टप्पल को किया गया ओडीएफ  घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश ग्राउंड स्थित कृ ष्णांजलि नाट्यशाला में रविवार को 48वें ‘मन की बात’ कार्यक्त्रस्म का सजीव प्रसारण एलईडी स्क्रीन पर किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री ने प्रधानों और ग्राम सचिवों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य योजना, शौचालय निर्माण, किसान ऋण मोचन, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, कौशल विकास सहित अन्य योजनाआें का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम शांति में विश्वास करते हैं और इसे बढ़ावा देने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमारी नजर किसी और की धरती पर कभी नहीं रही यह शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के रूप में मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर खादी एवं हैंडलूम के उत्पाद खरीदें ताकि बुनकरों को इससे लाभ मिल सके। कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, डीएम चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ दिनेश चंद्र ने किया। यहां पर बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, इगलास विधायक राजवीर दिलेर, खैर विधायक अनूप प्रधान ने भी अपने विचार रखे और केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जनपद को 1.94 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 1.33 लाख परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गये हैं। सौभाग्य योजना के अंतर्गत 1.41 लाख विद्युत कनैक्शन दिए जाने के सापेक्ष 72 हजार परिवारों को बिजली दी गई है। प्रधानमंत्री आवास भी दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी, सौभाग्य, एनआरएलएम, शौचालय निर्माण, उन्नतशील किसान, किसान ऋण मोचन, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री कौशल विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के कुल 1025 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित किए। अपनी ग्राम पंचायतों में अच्छे शौचालयों का निर्माण कराने वाले ग्राम प्रधानों में इगलास की सीतापुर की ग्राम प्रधान श्रीमती राकेश, बृजेश, मिथलेश, रवींद्र सिंह, ज्योति आदि को सम्मानित किया।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि जिले की अधिकांश ग्राम पंचायतों में 80 से 90 प्रतिशत शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। 2.50 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। जिन ग्राम पंचायतों में 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों में शौचालय निर्माण कर लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद ओडीएफ घोषित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के प्रधानों के कार्यों का सत्यापन कराया गया है जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण खराब पाए गये हैं वहां के ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है। लाभार्थीपरक योजनाओं में जिनका नाम 2011 की सूची में नहीं है और वह पात्र हैं उनका पुन: सर्वे कराया गया है। सर्वे में 50 हजार ऐसे पात्र परिवार पाए गये हैं जिन्हे शौचालय निर्माण हेतु धनराशि दी जाएगी।

सीडीओ दिनेश चंद्र ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराकर ओडीएफ घोषित कराने वाले ग्राम प्रधानों, सचिव ग्राम पंचायत, सहायक विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, संबंधित ब्लाक प्रमुख का आभार व्यक्त किया। अवशेष ग्रामों को भी शीघ्र ओडीएफ घोषित करने के निर्देश दिए। यहां पर महिला आयोग की सदस्य मीरा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, राजीव अग्रवाल, ठा. हरेंद्र सिंह, मधु मिश्रा आदि उपस्थित रहे। यहां पर चंडौस, लोधा, जवां, टप्पल के ग्राम प्रधान, सचिव, बीडीओ को सम्मानित किया गया।


इनका हुआ सम्मान
विकास खंड जवॉ के प्रधान (1) मनोज सिंह ग्राम रायपुर (2) मनोज कुमार सिंह ग्राम फ रीदपुर ततारगढी (3) सत्यवृत गौड ग्राम रामनगर (4) रवेन्द्र सिंह ग्राम तकीपुर (5) प्रतापसिंह ग्राम दहेली (5) गुरजेश देवी ग्राम छलेसर (5) शम्मी खॉ ग्राम बैरौली (6) रजिया वेगम ग्राम रठगवॉ (7) शमा परवीन ग्राम मिर्जापुर (8) वीरेश चौहान ग्राम भोजपुर गडिया (9) कश्मीरी देवी ग्राम किढारा, विकास खंड टप्पल के प्रधान (1) लालाराम ग्राम बैरमगंज (2) सावित्रीदेवी ग्राम बुढ़ाका (3) अनिल कुमार ग्राम भरतपुर (4) रवेन्द्र सिंह ग्राम स्यारौल (5) हरपाल सिंह ग्राम मादक (6) दिगंबर सिंह ग्राम नगरिया गौराला (7) देवीचरन ग्राम देवाका, विकास खंड इगलास के प्रधान श्रीमती राकेश ग्राम सीतापुर, विकास खंड चंडौस के प्रधान (1) जीतपाल सिंह ग्राम नरूल्लापुर (2) विभा चौहान ग्राम चंडौस (3) मुनेश कुमार ग्राम करनपुर (4) स्नेह लता ग्राम ओगीपुर (5) सुशील कुमार ग्राम हीसैल (6) हरीपाल ग्राम लोहपूठ (7) रजनीदेवी ग्राम अमृतपुर (8) कंचन सिंह ग्राम गनेशपुर (9) राजवाला देवी ग्राम धर्मपुर (10) राकेश ग्राम चूहरपुर, विकास खंड लोधा के प्रधान (1) बृजेश कुमार सिंह अटलपुर (2) रईसपाल सिंह ग्राम ल्हौसर्रा विसावनपुर (3) अमरीश कुमार ग्राम हियातपुर हिगोटिया (4) राज कुमार शर्मा ग्राम जतनपुर चिकावटी (5) अमित शर्मा ग्राम लेखराजपुर (6) राजेंद्र सिंह ग्राम निहाल शामिल हैं। इन गांवों के संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों/सहायक विकास अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी ब्लाक प्रमुख आदि को सम्मानित किया गया। यहां पर परियोजना निदेशक, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रदीप श्रीवास्तव यूनीसेफ , राहिल खां जिला प्रेरक, जिया अहमद खॉ जिला कंसलटेंट, सीमा चौधरी जिला कंसलटेंट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed