{"_id":"5aeb7f634f1c1b63098b7d7b","slug":"71525383011-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी, राज बब्बर, अखिलेश और मायावती तक पहुंचा एएमयू का जिन्ना प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी, राज बब्बर, अखिलेश और मायावती तक पहुंचा एएमयू का जिन्ना प्रकरण
Updated Fri, 04 May 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
जिन्ना प्रकरण में भाजपा को छोड़ दें तो बाकी सभी दल एएमयू छात्रों के साथ खड़े हो गए हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा के नेताओं ने पूरे प्रकरण से अपनी-अपनी पार्टियों के मुखिया को अवगत करा दिया है। अब आगे के निर्देशों के अनुसार रणनीति तय होगी। ये मामला राजनीतिक गरमी बढ़ा रहा है।
जिन्ना प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत करा दिया है। ये पूरा मामला सियासी है, जानबूझ कर एएमयू की प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा रहा है। पूर्व विधायक जफर आलम ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दिया है। अब आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
-अशोक यादव, सपा जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को पूरा मामला बताया है। पार्टी पूरे मामले पर नजर रख रही है। कांग्रेस इस मामले में संज्ञान लेगी।
विज्ञापन
-विवेक बंसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
मायावती को भेजी रिपोर्ट : तिलकराज यादव
यहां का माहौल सांसद व भाजपा के नेता बिगाड़ रहे हैं। एएमयू में जिन्ना का फोटो का प्रकरण एक अनावश्यक मुद्दा है। घर वापसी, तीन तलाक, लव जेहाद, गंगा की सफाई, बीफ इस्तेमाल जैसे तमाम ऐसे अनावश्यक मुद्दे हैं, जिन्हें उछालकर भाजपा जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपाई घिनौनी हरकतों को बंद कर जनहित के मामलों पर ध्यान दें। जिला प्रशासन राजनीतिक दबाव में छात्रोें व इंसाफ पसंद लोगों का उत्पीड़न न करे। बसपा एएमयू व वहां के छात्रोें के साथ है। इस प्रकरण से पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती को अवगत करा दिया गया है। पार्टी जल्द ही इस मामले में प्रभावी कदम उठाएगी। पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलेगा और अपनी मांग जिला प्रशासन के समक्ष रखेगा।