फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एडवांस वीडियो में दिखेंगे चार तीर्थधाम

एडवांस वीडियो में दिखेंगे चार तीर्थधाम

Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एडवांस वीडियो में दिखेंगे चार तीर्थधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बुधवार 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन निदेशालय ने अलीगढ़ के लिए एक बेहतर खबर दी है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के पर्यटन निदेशालय ने सूबे के सौ प्रमुख तीर्थस्थलों को प्रथम चरण में एडवांस वीडियो के जरिये लोकप्रिय करने का फैसला किया है।

पहले चरण में 20, दूसरे में 30 और तीसरे चरण में 50 तीर्थ स्थलों को इसमें शामिल किया जा रहा है। अलीगढ़ के चार तीर्थ स्थल तीसरे चरण में आएंगे। इसमें ऊपरकोट की एतिहासिक जामा मस्जिद, श्री वार्ष्णेय मंदिर जीटी रोड छर्रा अड्डा पुल, मंगलायतन तीर्थ धाम आगरा रोड और बाबा बरछी बहादुर की दरगाह अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया है कि चुनिंदा तीर्थ स्थलों के ऐसे वीडियो बनाए जाएंगे, जिससे उन तीर्थ स्थलों की खूबसूरती कोई भी पर्यटक आनलाइन देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वीडियो थ्री डी तकनीकी के होंगे। तीर्थ स्थलों का एतिहासिक, धार्मिक महत्व बताते हुए वीडियो में आवागमन की जानकारी भी दी जाएगी। वीडियो सभी तरह की आधुनिक खूबियों से लैस होगा। इन तीर्थ स्थलों के विकास के लिए भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed